फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार की मौत, तीन घायल

Mon, 24 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : प्रतिकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के गर्रा पुल पर रविवार की शाम साइकिल सवार वृद्ध को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल वृद्ध को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार देर शाम जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गुटकामऊ निवासी रामरतन (86) रविवार शाम को साइकिल से पाली कस्बा बाजार गया था। बाजार से लौटते समय रास्ते में गर्रा नदी के पुल के पर उसकी साइकिल में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।

हादसे में रामरतन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर युवक बाइक लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामरतन को सीएचसी में भर्ती कराया और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। हालत गंभीर होने पर देर रात रामरतन क ो इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


 रिश्तेदार के घर शादी में जा रहा बाइक सवार युवक रविवार देर शाम किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर युवक को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था, रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

कोतवाली देहात के ग्राम भीठा महासिंह निवासी पिंटू (24) रविवार देर शाम शहर के मोहल्ला चंदीपुरवा निवासी रिश्तेदार धनीराम की बेटी की शादी में जा रहा था। कोतवाली देहात के मंगलीपुरवा क्रासिंग के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने की वजह से पिंटू के सिर में गंभीर चोट आ गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिंटू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पिंटू की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में पिंटू की मौत हो गई। भाई मंटू ने बताया कि  पिंटू अविवाहित था। वह लुधियाना में नौकरी करता था, 15 दिन पहले ही वह घर आया था। 

शाहाबाद/टोंडरपुर में सड़क किनारे पेड़ के नीचे सो रहे तीन माह के बच्चे को बाइक सवार ने रौंद दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर गयंद निवासी अनीस पत्नी के साथ खेत मे गेंहू की फसल काट रहा था। पत्नी ने तीन माह के बच्चे को खेत के किनारे एक पेड़ के नीचे सुला दिया और उस कपड़े से ढक दिया।

 इसी बीच इसी वहां से गुजर रहे गांव के एक युवक ने बच्चे केा बाइक से रौंद दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनीस ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है।

बिलग्राम नगर के मोहल्ला मलकं ठ निवासी सर्वेश कुमार (46) पुत्र शिवचरण रविवार की देर रात लगभग 10.30 बजे अपने भाई राजू के साथ घर से किसी काम के चलते बाइक से चौराहे पर आया था।

किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण सर्वेश के सिर में गंभीर चोट आई, हादसे में भाई राजू भी घायल हो गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन सर्वेश को जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। राजू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें