फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर-पिकप की भिंड़त में चार की मौत

Sat, 05 Sep 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
टैंकर और पिकप डाला की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार मवेशी भी मर गए। ये सभी पिकप में सवार थे। यह हादसा शनिवार की शाम सांडी थाना क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा राजमार्ग पर महमदपुर-सखेड़ा गांव के सामने हुआ। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


यहां से चार घायलों को नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के उत्तमपुरवा व महमदपुर गांवों के लोग शनिवार को पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए सांडी के पशु मेले में गए थे। शाम को लौटते समय हादसा हो गया। इसमें पिकप सवार बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उत्तमपुरवा निवासी साधु (30) पुत्र देशराज, गुड्डू उर्फ सर्वाधार (35) पुत्र यदुनाथ और गुड्डू उर्फ राम सेवक (40) पुत्र राम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

लग्राम कोतवाली के ग्राम महमदपुर निवासी ओम प्रकाश (50) पुत्र राम लाल, राजीव (32) पुत्र दौलतराम, प्रवीन (20) पुत्र विषयपाल, शेर सिंह (59) पुत्र मुल्ला, विषय पाल (45) पुत्र रघुवीर, मलिखान (40) पुत्र आशाराम, राम निवास (30) पुत्र महाराम, मुलायम (50) पुत्र पुत्तू, वीरेश (40) पुत्र राम दयाल और अर्तछाखुर्द निवासी बालकराम (30) पुत्र जगदेव, रामकेशन (50) पुत्र ठाकुर प्रसाद, ऊषा (45) पत्नी महिपाल और अमित कुमार (25) पुत्र  वीरेन्द्र सिंह निवासी लालपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर अमित कुमार, राम केशन, विषयपाल, प्रवीन को लखनऊ रेफर कर दिया गया। जिलाधिकारी रमेश मिश्र, एसपी उमेश कुमार सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। इससे पहले अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज और उनके लखनऊ भेजने की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें