हरदोई। बीएसए के निरीक्षण में पिहानी ब्लाक के तीन स्कूलों के आकस्मिक निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका समेत दो शिक्षामित्र व एक सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। सभी के वेतन पर रोक लगाते हुए संबंधित प्रधानाध्यापकों से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
बीएसए हेमंत राव ने बताया कि संविलियन प्राथमिक विद्यालय मंसूरनगर पिहानी का निरीक्षण किया गया जिसमें इंचार्ज प्रधानाध्यापिका विजया अवस्थी पांच दिन से अवकाश पर व उसके बाद चिकित्सीय अवकाश पर मिलीं। शिक्षामित्र आरती देवी व सतीराम अनुपस्थित थे।
बीएसए ने शिक्षामित्रों के वेतन रोकने के निर्देश दिए तो प्रधानाध्यापिका के अवकाश से वापस लौटने एवं उनके द्वारा फिटनेश प्रमाण पत्र उनको दिखाए जाने के बाद ही वेतन जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद पिहानी विकास खंड मे ही प्राथमिक विद्यालय पुरेला का निरीक्षण किया जिसमें प्रधानाध्यापिका निधि शुक्ला अनुपस्थित पाई गईं। विद्यालय में साफ सफाई नहीं पाई गई। वेतन रोकते हुए तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।