हरदोई। यूनिफार्म में नियमानुसार लोगो न पाए जाने एवं कंपोजिट ग्रांट का दुरुपयोग पर बीएसए ने पिहानी ब्लाक के एक इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें बीआरसी से संबद्ध किया गया है।
बीएसए हेमंत राव ने बताया कि दो दिन पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय मंसूरनगर पिहानी का निरीक्षण किया गया था। जहां यूनिफार्म का वितरण नियमानुसार नहीं मिला। लोगो भी नहीं था और न ही बच्चों की माप का अंकन था। कंपोजिट ग्रांट के अभिलेख अधूरे पाए गए। विद्यालय जर्जर पाया गया।
नीलामी को लेकर भी कार्रवाई नहीं की गई। तब वहां के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अमितेश कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उन्हें बीआरसी पिहानी से संबद्ध किया गया। जांच खंड शिक्षा अधिकारी बिलग्राम को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी दशा में हीलाहवाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। (संवाद)