मैकपुर में मृतका के परिजनों से पूछताछ करते सीओ अरविंद वर्मा
- फोटो : amarujala
भरखनी। पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिलहैया गांव के मजरा मैकपुर में सोमवार देर शाम विवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला। मंगलवार को मायके पक्ष के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पिता ने दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना के धीरा गांव निवासी राकेश ने बेटी सुलोचना (21) की शादी करीब नौ महीना पहले पचदेवरा थाना के बिलहैइया गांव के मजरा मैकपुर निवासी प्रमोद के साथ की थी। राकेश ने बताया कि सोमवार रात करीब 7:30 बजे समधी श्यामलाल ने फोन कर बताया कि बेटी की मौत हो गई है।
यह बताने के बाद फोन काट दिया। इस पर राकेश ने फोन लगाया तो बेल जाने के बाद भी फोन नहीं उठा। मंगलवार सुबह राके श गांव के कुछ लोगों के साथ बिलहैइया पहुंचे। राकेश ने बताया कि बेटी की लाश घर के अंदर छप्पर के नीचे जमीन पर पड़ी थी। उन्होंने प्रमोद और श्यामलाल से मौत का कारण पूछा।
इस पर उन लोगों ने खेत पर होने की बात कही। बताया कि सोमवार शाम को करीब 7 बजे खेत से घर आए थे, तो लाश कमरे के अंदर फंदे से लटक ती मिली। जिसको उतार कर नीचे रख दिया था। मृतका के ससुर ने बताया कि मामूली बात को लेकर सुलोचना का प्रदीप से विवाद हुआ था।
इसके बाद मामला शांत हो गया था। मृतका के पिता की सूचना पर सीओ अरविंद वर्मा और एसओ शेर सिंह पहुंचे और पूछताछ की। मृतका के पिता ने दहेज में बाइक की मांग को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देने की बात कही है।
प्रमोद का कहना है कि सोमवार को उसकी मां दवा लेने गई थी और वह पिता के साथ खेत पर गेहूं काटने गया था। इसी दौरान सुलोचना ने फ ांसी लगाकर जान दे दी। एसओ शेर सिंह ने बताया कि अभी उनको कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।