बिलग्राम/शाहाबाद। अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को आग लगने से करीब 50 बीघे गेहूं की फसल जल गई। सूचना पर दोनों स्थानों पर फायर बिग्रेड क ी गाड़ियां पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू किया। राजस्वकर्मियों ने गांव पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया ।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गदुआपुर गांव निवासी श्रीराम के खेत में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। आग क ी लपटें उठती देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।
ग्रामीणों की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू किया गया तब तक तेज हवा के चलते आग ने श्रीराम के छोटे भाई रामाधार और गांव के ही सर्वेश, सोने लाल के खेत की फसल भी चपेट में आकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मुताबिक किसानों की करीब बीस बीघे फसल जलने का अनुमान है।
उधर, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गदनपुर गांव निवासी जापान सिंह के गेहूं क ी फसल में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया और आग बुझाने की कोशिश चालू की। इस दौरान दमकल कर्मियों को भी सूचना दी गई। सूचना के करीब एक घंटा बाद फायर बिग्रेड की टीम पहुंची लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग काबू कर लिया था। घटना की सूचना पर राजस्वकर्मियों ने गांव पहुंचकर हुए नुकसान का आंकलन किया।