मौसम की मार से बर्बाद हुई फसलों से प्रभावित होकर
असमय ही काल के गाल में समाए किसानों में 21 के आश्रितों को अन्नदाता
सहायता मंच की ओर से 11-11 हजार की सहायता राशि चेकों का वितरण किया।
सहायता राशि की चेकों का वितरण सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति खेमकरन द्वारा किया
गया।
सरकुलर रोड पर आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में मंच के संयोजक
प्रीतेश दीक्षित ने कहा कि एक माह से सभी से लोग इस ओर जानकारी एकत्र कर
रहे थे और करीब 30 किसानों के बारे में जानकारी मिली थी जो फसल बर्बादी से
असमय ही काल के गाल में समां गए।
इनके परिजनों की मदद करने को सभी ने करीब
पौने चार लाख की धनराशि एकत्र की, जिसमें 11 हजार की चेक मुख्यमंत्री राहत
कोष के लिए दी गई और मंगलवार को यहां आए 21 परिवारों को चेेकें दी गई। अन्य
पात्र परिवारों की भी सहायता की जाएगी।
इस मौके पर तीन परिवारों की
बालिकाओं को तीन साइकिलें भी प्रदान की गई तथा परिवजनों को खरीफ की फसलों
के लिए बीज एवं वस्त्रों का भी वितरण किया गया। इस मौके पर उचित पाठक ,
अवधेश गुप्ता, लवकुश गुप्ता, मनोज मिश्रा, रामऔतार शुक्ला, विजय भाई,
कृष्णऔतार दीक्षित, डा. संदीप कटियार, दानिश किरमानी, सचिन मिश्रा, अनुराग
मिश्रा, सत्यम तिवारी, सत्येंद्र गुप्ता, शिवम मिश्रा, अमिताभ शुक्ला,
अखिलेश गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए।