फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सेंट्रल लैब में होने लगीं 81 प्रकार की जांच, 22 जांचों पर लगेगा शुल्क

विज्ञापन
फोटो- 20- मेडिकल कॉलेज में ​स्थित सेंट्रल लैब। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब का विस्तार लगातार जारी है। मरीजों को राहत देने के लिए सेंट्रल लैब में कुल 81 प्रकार की खून की जांचों की सुविधा शुरू हो गई है। इनमें अधिकांश जांचें पूरी तरह निशुल्क हैं। हालांकि, महंगे रिजेंट और आधुनिक मशीनों पर होने वाली 22 प्रकार की विशिष्ट जांचों के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिले के स्वास्थ्य विभाग की बड़ी इकाई मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधाओं का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इस क्रम में करीब 75 लाख रुपये खर्च कर सेंट्रल लैब का विस्तार किया गया है। बता दें कि जिला अस्पताल होने के दौरान यहां सिर्फ सीबीसी, ब्लड ग्रुप, मलेरिया और कुछ ही जांचे हो पाती थीं। अन्य जांचों के लिए मरीजों को निजी लैबों पर निर्भर होना पड़ता था। वहां मरीजों को महंंगी जांचें कराने के लिए मजबूर होना पड़ता था।
मेडिकल कॉलेज बनने के बाद बीते दो सालों में जांचें बढ़ा दी गई हैं। अब सेंट्रल लैब में पैथोलाॅजी से संबंधित सीबीसी, ब्लड ग्रुप, सिनेम एनालिसिस और यूरिन की जांचों के साथ ही प्रोथॉम्बिन टाइम, ब्लीडिंग टाइम और क्लाटिंग टाइम का भी पता लगने लगा है। इसके अलावा माइक्रोबायोलॉजी के अंतर्गत सीरोलॉजी रेपिड टेस्ट, एलाइजा, क्लचर और सेंसिटिविटी की जांचें होने से मरीजों को राहत मिली है। इस प्रकार कुल 81 प्रकार की जांचें होने से मरीजों की निजी लैंबों पर निर्भरता कम हुई है।
विज्ञापन



22 प्रकार की जांचों पर लग रहा शुल्क
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अनुसार जिन 22 जांचों पर शुल्क लगाया गया है वह मुख्य रूप से जटिल हार्मोनल प्रोफाइल, विशिष्ट विटामिन टेस्ट और कुछ ऐसी जांचें हैं जिनमें आधुनिक मशीनों और महंगे रिजेंट का प्रयोग होता है। सीबीसी, एलएफटी, केएफटी और ब्लड शुगर जैसी नियमित जांचें पहले की तरह निशुल्क रहेंगी।

एक नजर
टेस्ट का नाम कीमत रुपये में
टी3 125
टी4 125
टीएसएच 140
एफटी3 140
एफटी4 140
सीरम टीटी3, टीटी4, टीएसएच 300
सीरम टेस्टोस्टेरोन 250
एंटी-टीपीओ 450
प्रोलैक्टिन 240
लूटिनाइजिंग हार्मोन (एलएच) 180
फॉलिकल स्टिम्युलेटिंग हॉर्मोन (एफएसएच) 180
सीरम बीटा एचसीजी 220
विटामिन B-12 530
विटामिन D 850
सीरम फेरिटिन 300
सीरम सीए-125 450
(कैंसर मार्कर) सीए-19.9 350
टोटल पीएसए 280
फ्री पीएसए 400
ट्रोपोनिन-l 500
सी-पेप्टाइड 500
कार्सिनोएम्ब्रियोनिक एंटीजन (सीईए) 385




मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। उद्देश्य मरीजों को कम से कम खर्च में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। -डॉ. जेबी गोगोई, प्राधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें