फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पूर्व मंत्री ने दी आंदोलन की चेतावनी, तब तीन पर दर्ज की हत्या की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-43-मृतक के परिजनों से जानकारी लेते पूर्व मंत्री सपा नेता रामआसरे विश्वकर्मा। संवाद
विज्ञापन


फॉलोअप
-

- पांच नवंबर की सुबह संदिग्ध हालात में मिला था वेल्डिंग मिस्त्री का शव

- पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा परिजनों से मिले, पुलिस पर विफरे

संवाद न्यूज एजेंसी
सांडी। थाना क्षेत्र के घटकना में बीती पांच नवंबर को वेल्डिंग मिस्त्री का शव संदिग्ध हालात में मिलने का मामला तूल पकड़ गया। पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा शुक्रवार को मृतक के परिजनों से मिले। पुलिस के रवैये पर उन्होंने नाराजगी जताई। हालांकि इसके कुछ घंटे बाद ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज कर ली।
विज्ञापन

छितरामऊ निवासी जितेंद्र (30) वेल्डिंग मिस्त्री थे। वह जलपीपुर में किराए के मकान में रहते थे। चार नवंबर की रात ट्राली में वेल्डिंग करने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद घटकना में उनका शव बृहस्पतिवार सुबह झुलसी हालत में पड़ा मिला था। परिजनों ने घटकना निवासी तीन लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया था। दोबार शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद भी परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। मामले में शुक्रवार को सपा नेता पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा छितरामऊ पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। पुलिस के रवैये पर उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो सपा आंदोलन करेगी। उन्होंने फोन पर एसपी स भी बात करने का दावा किया। देर शाम मृतक के पिता कृष्णपाल शर्मा की शिकायत पर मृतक के दोस्त घटकना निवासी राहुल, राजीव और पप्पू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें