फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: श्रद्धालुओं की कार एक्सप्रेसवे पर पलटी, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-34-पलटी पड़ी कार। संवाद
विज्ञापन


- कानपुर नौबस्ता व कल्यानपुर निवासी परिवार वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे था- घायलों में मां बेटी भी शामिल, तीन हायर सेंटर रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी

बिलग्राम (हरदोई)। वृंदावन से दर्शन कर कानपुर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कार सवार मां-बेटी समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
कानपुर के नौबस्ता निवासी रामशंकर मिश्रा की पत्नी शालू मिश्रा (50) और बेटी अंकिता मिश्रा (20) व भतीजी काजल मिश्रा (22) कार से वृंदावन गई थीं। इनके साथ परिवार के ही कानपुर के कल्याणपुर निवासी आयुष (21) भी थे। कार नौबस्ता निवासी विनय राजपूत (22) चला रहे थे। वृंदावन से दर्शन कर वापस आते समय गंगा एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 319 काईमऊ के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर के पास पलट गई। कार पलटने से मौके पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीडा की टीम एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी बिलग्राम ले गई। यहां इन सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद शालू, अंकिता और काजल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना में घायल अंकिता ने जैसे ही थोड़ा ठीक महसूस किया, वह अपने पालतू कुत्ते के बारे में वहां मौजूद लोगों से पूछने लगी। अंकिता ने बताया कि कार में उनका पालतू कुत्ता भी था लेकिन हादसे के बाद नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें