एसपी को मामले की जानकारी देता सिपाही प्रदीप मिश्र।
- फोटो : amarujala
हरदोई। एसपी कार्यालय में सोमवार सुबह पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने एक पुराने मामले में पूर्व मंत्री व सदर विधायक नितिन अग्रवाल के गनर पर मारपीट का आरोप लगाया है। सिपाही का आरोप है कि मंत्री की शह पर गनर ने मारपीट की। सिपाही ने गनर व एसआई एमटी पर मुकदमा दर्ज को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बावन ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह पर मुकदमा दर्ज होने के मामले में सदर विधायक दोपहर करीब 12 बजे एसपी चंद्र प्रकाश से मिलने गए थे। एसपी से बातचीत कर करीब पंद्रह मिनट बाद बाहर निकले और पत्रकारों से चर्चा में फर्जी मुकदमा दर्ज होने की बात कह रहे थे। तभी सिपाही प्रदीप मिश्र पहुंच गया।
सिपाही का आरोप है कि वह पूर्व मंत्री के स्कार्ट में गाड़ी चलता था। सुरक्षा में तैनात विनय ओझा ने मारपीट की थी। आरोप है एसआई एमटी जयकृष्ण शर्मा मुकदमा वापस लेने का दबाव डाल रहे हैं। एसपी चंद्र प्रकाश ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।