फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदाई के नाम पर हो रही औपचारिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदाई। चालू वित्तीय वर्ष में 77,20,760 पौधों को रोपित किए जाने के लिए इतने ही गड्ढों की खोदाई भी होनी है। ग्राम्य विकास विभाग सहित सभी विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य भी दिया गया है।
विज्ञापन

जून-जुलाई तक सभी विभागों को गड्ढा खोदाई कराते हुए सभी तैयारी पूरी करानी है। चुनावी माहौल में विभागों ने गड्ढा खोदाई की औपचारिकता पूरी करनी शुरू कर दी है। विभागों ने गड्ढा खोदाई की रिपोर्ट भी मनमानी दे दी है।
वन विभाग की ओर से पौधरोपण के साथ ही गड्ढा खोदाई का भी लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए विभागों ने न तो कार्य की आईडी जारी की और न ही मस्टर रोल जारी हैं। ऐसे में बिना वर्क आईडी और मस्टर रोल के ही कागजों पर गड्ढा खोदाई की रिपोर्ट वन विभाग को दी है। इससे एक तो गड्ढा भी मानक अनुरूप नहीं खोदे जा रहे हैं और न ही तैयारी भी सही ढंग से की जा रही है।
विज्ञापन

वन एवं वन्य जंतु प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी शशिकांत अमरेश ने बताया कि 15 जून तक पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदने का समय विभागों को दिया गया है। कुछ विभागों ने इसकी रिपोर्ट भी दी है कुछ की आनी शेष है। सभी विभागों की रिपोर्ट मिलने के बाद इसका सत्यापन कराया जाएगा। इसी के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सत्यापन रिपोर्ट के अनुसार ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें