फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई दशक से रानू के ही परिवार में है भरखनी की प्रमुखी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर तहसील क्षेत्र में आने वाले भरखनी विकास खंड में पिछले ढाई दशक से एक ही परिवार ब्लाक प्रमुख पद पर काबिज है। सीट आरक्षित होने पर इसी परिवार के करीबी लोगों का निर्वाचन हुआ और बागडोर परिवार के जिम्मेदार ही संभाले रहे। सवायजपुर से विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू की मां और भाई के बाद अब भाई की पत्नी निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुई हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव में सवायजपुर से भाजपा से विधायक चुने गए माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू का भरखनी ब्लाक क्षेत्र में खासा प्रभाव है। वर्ष 1995 और 2000 में उनकी मां गीता सिंह भरखनी की ब्लाक प्रमुख चुनी गईं थीं।
वर्ष 2005 में माधवेंद्र के छोटे भाई धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सेनानी ब्लाक प्रमुख चुने गए। वर्ष 2010 में पद पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित होने पर रानू की करीबी नीतू और वर्ष 2015 में अनुसूचित जाति की महिला के लिए सीट आरक्षित होने पर भी रानू की करीबी किरन का निर्वाचन ब्लाक प्रमुख पद पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार यह पद महिला के लिए आरक्षित था। विधायक के छोटे भाई धीरेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी अंजू सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें