फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्यों से छात्र छात्राओं ने बिखेरी छटा

Sun, 21 Dec 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग से युवाओं को प्रेरणा देने को तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। शनिवार को युवा नेतृत्व प्रशिक्षण के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें तमाम युवाआें और छात्र छात्राओं ने शास्त्रीय संगीत और लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियाें को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया गया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में 18 दिसंबर से शुरू हुए तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण में युवाओं को विभागों की कार्यशैली के साथ ही कई जानकारियां दी गईं। युवा नेतृत्व प्रशिक्षण का समापन शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के बाद किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें जीडीसी की वैशाली अवस्थी के निर्देशन में एकांकी टीम द्वारा समाज में महिला शिक्षा एवं महत्व पर नाटक प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। उनके बेहतर नाट्य पर प्रथम पुरस्कार दिया गया।

शुक्ला संगीत विद्यालय की शालिनी सिंह व उनके साथियों ने समूह लोकगीत प्रस्तुत कर देश की माटी का अहसास कराया। जिन्हें प्रथम स्थान मिला, दूसरा पुरस्कार रीतू द्वारा प्रस्तुत लोकगीत को मिला, कुमकुम यादव व रुचि तीसरे स्थान पर रहीं। हरमोनियम वादन मेें गोपीनाथ संगीत स्कूल प्रथम, गुप्ता सरस्वती संगीत विद्यालय दूसरे स्थान पर रहे। वायलिन वादन में शगुन प्रथम तथा वाणी वंदना में संगीत सदन को पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


तबला वादन में भी श्रेष्ठ को पुरस्कृत किया गया। गौरी मेहरोत्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया कत्थक नृत्य को सबसे अधिक सराहा गया। प्रतिभागियों को डीपीओ प्रकाश कुमार ने प्रमाण पत्र व शील्ड देकर प्रोत्साहित किया। निर्णायकों में अमित शुक्ला, अतुल गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, सर्वोत्तम श्रीवास्तव व वेदऋचा श्रीवास्तव रहीं। संचालन ममता रानी उत्तम श्रीवास्तव ने किया।

इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पीएल शर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पीके सिंह, जीवाराम वर्मा व पीके मिश्रा व क्रीड़ाश्री देवेश मिश्रा मौजूद थे। उधर, युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में पर्यवेक्षक खाद्य प्रसंस्करण जगरूप सिंह, नेहरू युवा केंद्र के अकील अहमद, सीएसएन पीजी कालेज प्रो. महेंद्र त्रिपाठी ने युवाओं को सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रशिक्षण दिया। योग शिक्षक हरिवंश सिंह ने योग की क्रियाएं बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें