फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शहर सहित पांच मार्गों को कराया जाएगा गड्ढामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नवरात्र से पहले न सही लेकिन दीपावली से पहले-पहले शहर और आसपास के मुख्य मार्गों को गड्ढामुक्त करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने पांच मुख्य मार्गों को गड्ढामुक्त बनाए जाने की तैयारी की है। विभाग ने मार्गों को गड्ढामुक्त बनाए जाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है जिससे शाहजहांपुर मार्ग से लखनऊ जाने वाले मुख्य मार्ग को भी गड्ढामुक्त बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने नवरात्र से पहले शहर के मुख्य मार्गों को गड्ढामुक्त बनाए जाने की प्राथमिकता दी लेकिन रुपये न होने और निविदा प्रक्रिया में लगने वाले समय से काम नहीं हो पाया। लोक निर्माण विभाग ने शहर में रेलवे स्टेशन से लेकर सांडी चुंगी को जोड़ने वाले सर्कुलर मार्ग सहित मार्गों को गड्ढामुक्त बनाए जाने के लिए चयनित किया है।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड रेलवे स्टेशन से लखनऊ चुंगी होते हुए बिलग्राम चुंगी और सांडी चुंगी से जुड़ने के कारण शहर के बाहर-बाहर बाईपास के तौर पर भी उपयोग में आ रहा है जिससे सर्कुलर मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। मार्गों को गड्ढामुक्त बनाए जाने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन


इन मार्गों को बनाया जाएगा गड्ढामुक्त
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक की तरफ से शहर में सर्कुलर मार्ग, पिहानी चुंगी से लखनऊ जाने वाले रोड पर लखनऊ चुंगी और उसके आगे के क्षतिग्रस्त भाग, हरदाेई से सवायजपुर मार्ग, सांडी जगदीशपुर और सवाजयपुर मार्ग से शाहाबाद मार्ग को गड्ढामुक्त बनाया जाएगा। मार्गों को गड्ढामुक्त बनाए जाने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। -मनिंदर सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें