फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डीपीओ कार्यालय से संबद्ध पांच प्रधान सहायक हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से संबद्ध सभी पांचों प्रधान सहायकों की संबद्धता समाप्त कर दी गई है। एक प्रधान सहायक का स्थानांतरण बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भरखनी किया गया है जबकि, चार को उनकी मूल तैनाती परियोजना भेजा गया है।
विज्ञापन

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में तैनात प्रधान सहायक, कनिष्ठ लिपिक आदि की जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) और बाल विकास परियोजना अधिकारियों कार्यालयों में तैनाती व्यवस्था दी गई है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में डीपीओ मनोज कुमार और प्रधान सहायक कमल कुमार की ओर से दिए गए पत्रों पर सुनवाई की। डीपीओ ने प्रधान सहायकों की ओर से काम न करने और अभद्रता किए जाने की जानकारी डीएम को दी थी। कर्मचारियों ने भी अपने बचाव में पेशबंदी की थी। डीएम ने कर्मचारियों को कार्यालय संस्कृति का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि अधिकारी से अभद्रता और मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने डीपीओ को निर्देश दिए कि कार्यालय में संबद्ध सभी प्रधान सहायकों की संबद्धता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाए। अभद्रता के संंबंध में सीडीओ सौम्या गुरूरानी से कहा कि विकास भवन में लगे सीसी कैमरों की फुटेज निकलवाई जाए। डीपीओ से अभद्रता करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर, निलंबन और स्थानांतरण की संस्तुति निदेशक को भेजी जाए।
विज्ञापन

डीपीओ ने बताया कि परियोजना हरियावां में तैनात और कार्यालय से संबद्ध प्रधान सहायक कमल कुमार का तबादला भरखनी कर दिया गया है। संबद्धता समाप्त करते हुए प्रधान सहायक मोतीलाल को कोथावां, गया प्रसाद को कछौना, महेश रावत को संडील और अनुपम बाजपेयी को टड़ियावां मूल तैनाती परियोजना भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें