फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सगे भाइयों सहित पांच लोग जिलाबदर

Tue, 02 Apr 2024 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आपराधिक प्रवृत्ति के दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों को छह-छह माह के लिए जिलाबदर किया गया है। जिलाधिकारी ने न्यायालय में पुलिस और अभियोजन विभाग की रिपोर्ट पर शांति-व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाबदर किए जाने का निर्णय सुनाया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने लोकसभा चुनाव में शांति, कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई की है। कोतवाली शाहाबाद के उधरनपुर निवासी आदर्श और अनमोल पुत्रगण धनीराम पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा थाना टडियावां के कस्बा गोपामऊ के मोहल्ला लालपीर निवासी अफरोज उर्फ हाफिज, थाना हरियावां के उचवल निवासी सत्तार और कोतवाली शाहाबाद के मोहल्ला अल्हापुर इबनेजई निवासी राजीव यादव को छह-छह माह के लिए जिलाबदर किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि संबंधित थाना पुलिस को जिलाबदर के आदेश तामील कराने के आदेश दिए गए हैं कि वह जिलाबदर अवधि में हरदोई की सीमा से बाहर रहने के स्थान की जानकारी थाना पुलिस को देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें