बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में रिश्तेदारी से घर लौट
रहे एक ही परिवार के बाइक सवार तीन युवकों को रास्ते में पिकप ने टक्कर मार
दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर,
अरवल थाना क्षेत्र के एक युवक का संदिग्ध हालात में शव गांव के बाहर पड़ा
मिला, जबकि बघौली थाना क्षेत्र के गांव बम्हनाखेड़ा के निकट एक भट्ठे पर
संदिग्ध हालात मेें युवक का शव मिला।
वहीं मल्लावां क्षेत्र में आग से
झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के
लिए भिजवा दिया है। बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम अकोहरा निवासी श्रीपाल का
पुत्र अनिल (20) बीते दिन गांव निवासी खगेश्वर प्रसाद के पुत्र पंकज (22) व
कौशल किशोर के बेटे बृजेश (18) के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी में
वैवाहिक समारोह में भाग लेने गया था।
शनिवार को सभी बाइक से वापस लौट रहे
थे। सुबह करीब 9 बजे वह कोथावां-अतरौली मार्ग स्थित जरौआ गांव के पास मोड़
पर पहुंचे, इसी बीच सामने से तेज गति से आ रहे एक वाहन से टक्कर हो र्गई।
इस दुर्घटना में तीनों ही लहूलुहान होकर सड़क पर जा गिरे। मौका पाकर चालक
वाहन लेकर फरार हो गया।
हादसा देख आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने
सूचना कोतवाली व कल्यानमल चौकी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर
पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। रास्ते
में पंकज व बृजेश की मौत हो गई।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने दोनों को
मृत घोषित कर दिया, जबकि अनिल को बेहोशी की हालत में अस्पताल मेें भर्ती
किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाल बेनीगंज एके
मिश्रा ने बताया कि घटना अज्ञात वाहन से हुई है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट
दर्ज की जाएगी।
उधर, अरवल क्षेत्र के ग्राम दहेलिया यादवपुर निवासी भालू
उर्फ ध्यानचंद्र (35) पुत्र नौरंग का शव शनिवार को गांव के बाहर पड़ा मिला।
वह शुक्रवार की रात घर से गांव के ही कुछ लोगाें के साथ बैठक करने के लिए
गए थे। इस बाबत मृतक के भाई धनीराम ने बताया कि मृतक ताश का खेल खेलता था
और रात में गया था।
सुबह उसका शव
गांव के बाहर पड़ा पाया गया। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने
का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। इस बाबत एसओ ने
बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, बघौली थाना क्षेत्र के गांव
बम्हनाखेड़ा के निकट एक भट्ठे पर संदिग्ध हालात मेें युवक का शव मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी ममता ने एक
भट्ठा मालिक पर पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति
भट्ठे पर मजदूरी कर पेट पालता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम
को जिला अस्पताल भेज दिया।
उधर, मल्लावां क्षेत्र के ग्राम देवीपुर निवासी
सुरेंद्र (40) पुत्र रामस्वरूप बीती रात संदिग्ध हालत में आग से झुलस गया
था। उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत
हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि
मामले की जांच की जा रही है।