फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के उत्थान को शिक्षा बेहद जरूरी

Sun, 01 Mar 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
धानुक समाज के वंशज आदि गुरु सुपंच सुदर्शन महाराज की जयंती शनिवार को समाज के लोगों द्वारा मनाई गई। पालिका गेट स्थित मूर्ति पर लोगों ने माल्यार्पण किया और समाज के उत्थान को लेकर तमाम चरचाएं की। समाज के उत्थान को शिक्षा को जरूरत बताकर नई पीढ़ी को शिक्षित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


सुपंच सुदर्शन महाराज की जयंती पर समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता और समाज के लोगों ने पालिका गेट स्थिति उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समाज के वरिष्ठ लोगों ने गुरु के आदर्शों पर चलने की बात कहते हुए समाज के उत्थान पर जोर दिया।

लोगों ने कहा कि कई वर्षों से जुलूस और भंडारे का आयोजन नहीं हो पा रहा, जिस पर चर्चा हुई और अगले वर्ष जुलूस और भंडारा आयोजित करने पर सहमति बनी है। इस मौके पर अध्यक्ष चौ. दुलीचंद, महामंत्री विनोद कुमार, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष राम विलास तथा गोपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें