फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी कस्बे के मोहल्ला नागर में गुरुवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद व मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बा चौकी क्षेत्र के मोहल्ला नागर में मसरूर व उमर आदि के बीच रास्ते को लेकर विवाद है। गुरुवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आए गए। गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में उमर (40), उसकी पत्नी जाहिदा (35), पुत्र उबैदुल्ला (20) व सास रसूलन (80) पत्नी वलीउल्लाह समेत दूसरे पक्ष से मसरूर (65) भी घायल हो गया।
पुलिस ने उमर की पत्नी जाहिदा की तहरीर पर आरोपी मसरूर पुत्र मंजूर, सोहेल पुत्र मसरूर, यूनुस पुत्र वलीउल्लाह व आदिल पुत्र यूनुस के खिलाफ व वहीं मसरूर खां की तहरीर पर आरोपी उबैदुल्ला पुत्र उमर, उमर, अकील व बड़े मुन्ना पुत्रगण वलीउल्लाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें