फोटो-2-कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने आए स्थाई संविदा ठेका सफाई कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई के पिहानी नगर पालिका में कार्यरत समस्त सफाई कर्मचारियों का तीन माह का बकाया वेतन भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर स्थाई संविदा ठेका सफाई कर्मचारी संघ ने गुरुवार को ज्ञापन दिया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
कलक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन देते हुए जिलाध्यक्ष मनोज कुमार धानुक ने कहा कि पिहानी नगर पालिका के समस्त सफाई कर्मचारियों का तीन माह से वेतन बकाया है।
जिससे सफाई कर्मियों के आगे आर्थिक तंगी व भुखमरी जैसे हालात बन गए हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन, जनमाष्टमी पर्व को देखते हुए वेतन भुगतान जल्द से जल्द कराने की मांग की। इस मौके पर दिलीप कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।