फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जन भर मोहल्लों की पांच घंटे गुल रही बिजली

Fri, 14 Apr 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
मन्नापुरवा स्थित पावर हाउस में काम करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। मन्नापुरवा पावर हाउस से आने वाली 33 हजार केवीए (सप्लाई लाइन) में गड़बड़ी के चलते शहर के दो पावर हाउस बुधवार की दोपहर दो बजे से ठप है। इसके चलते एक दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों की टीम ने शाम 7:20 बजे बिजली की सप्लाई शुरू करा दी। बिजली सप्लाई शुरू होने के बाद लोगों को राहत मिली।  
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे मन्नापुरवा पावर हाउस से आने वाली 33 हजार केवीए (सप्लाई लाइन) में गड़बड़ी आ गई। इसके चलते शहर के गुरगुज्जा पावर हाउस व सांडी रोड पावर हाउस की बिजली ठप हो गई। दोनो पावर हाउस से जुडे़ ऊंचा थोक, आलूथोक, कौशलपुरी, बावन चुंगी, बिलग्राम चुंगी, लखनऊ रोड सहित एक दर्जन मोहल्लों की बिजली सप्लाई बंद रही।

सप्लाई लाइन में गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद एसडीओ सदर दिलीप यादव व जेई टीम के साथ मन्नापुरवा पावर हाउस पहुंच गए। अधिकारियों की टीम शाम 7:20 बजे सप्लाई लाइन को दुरुस्त कर सके। बिजली सप्लाई न आने के चलते लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


एसडीओ सदर दिलीप यादव ने बताया कि 33 हजार केवीए सप्लाई लाइन की लाइन में गड़बड़ी आई आई थी। केबिल बक्सा भी फुंक गया था। इसके चलते सप्लाई लाइन को ठीक करने में समय लग गया। उन्होंने बताया कि बिजली सप्लाई चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें