मल्लावां । कटरा-बिल्हौर राजमार्ग पर मल्लावां-बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हरदोई उन्नाव की सीमा पर बुधवार शाम सुल्तानपुर की महीनदाना पुलिया से एक बाइक टकरा गई । जिसमें बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने था। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। बांगरमऊ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त कानपुर निवासी के रूप में हुई।
रविन्द्र प्रताप सिंह (40) निवासी 107, 250 नेहरू नगर, कानपुर अपनी बाइक से किसी कार्य से फर्रुखाबाद जा रहा था । हरदोई-उन्नाव मार्ग पर दोनों जनपदों की सीमा पर स्थित महीनदाना पुलिया से उसकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई । जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर मल्लावां और बांगरमऊ पुलिस पहुंची। उसके पास मिले आधार कार्ड के से उसकी शिनाख्त हुई। बांगरमऊ पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव जिला अस्पताल भेज दिया है।
समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन नहीं पहुंच सके थे। मृतक हेलमेट नहीं पहने था। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। मल्लावां कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि उसकी जेब से मोबाइल निकला था जब उन नंबरों पर काल की गई तो बताया गया कि वह किसी काम से फर्रुखाबाद जा रहा था।