फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कोरोना संक्रमितों की मौत, 162 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोविड-19 के एल-2 अस्पताल में भर्ती पांच संक्रमितों ने पिछले 24 घंटे के दौरान दम तोड़ दिया। इससे इतर कोरोना के नए संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को 162 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की स्थिति बिगड़ने पर उपचार कराने के लिए इन्हें कोविड-19 के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। कोविड-19 अस्पताल लखनऊ रोड स्थित सौ शैय्या के संयुक्त चिकित्सालय में संचालित है। पिछले 24 घंटे के दौरान यहां पांच संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।
इनमें खेतुई निवासी पूर्व प्रधान और प्रख्यात समाजसेवी के अलावा रद्धेपुरवा निवासी एक राजस्व विभाग के कर्मचारी, सरायथोक पश्चिमी निवासी व्यापारी, दुर्गा मंदिर के निकट रहने वाले नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति के साथ ही एक प्राइवेट संस्था की ओर से संचालित अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियन भी शामिल है। इसके अलावा जनपद में मंगलवार को 162 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें