फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे दुख भंजन, सुन ले मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारंबार......

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हे दुख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारंबार... जैसे भजनों से मंगलवार को हनुमान जयंती मनाई गई। मंदिरों में जहां पुजारियों ने हनुमान जी की पूजा अर्चना की और श्रद्धालुओं की संख्या न के बराबर रही। अधिकतर श्रद्धालुओं ने घरों में पूजन किया।
विज्ञापन

शास्त्री उमाकांत अवस्थी के अनुसार हनुमान जयंती पर बाला जी की पूजा अर्चना करने से दु:खों का नाश होता है एवं समस्त प्रकार के भय दूर हो जाते हैं। भगवान श्रीराम के अवतार लेने के ठीक छह दिन बाद भगवान शिव के ग्यारहवें रुद्र अवतार हनुमान जी महाराज ने पृथ्वी पर अवतार लिया था।
श्रीराम प्रकटोत्सव रामनवमी के एक हफ्ते बाद श्री हनुमान जयंती मनाई जाती है। हनुमान जी के साथ अष्ट सिद्धि और नौ देवियों की कृपा है। नौ ग्रहों का वरदान भी है। ऐसे हनुमान जी की आराधना करने वाले को भगवान विष्णु, भगवान शिव तथा माता दुर्गा एवं नौ ग्रहों की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

श्री राम जानकी मंदिर में आचार्य मैथिलीशरण शास्त्री ने श्री हनुमानजी का पूजन अर्चन किया गया और श्री हनुमान को 56 भोग लगाए गए। इसके अलावा खेतुई बाली जी सहित शहर भर के हनुमान मंदिरों में विशेष पूजन अर्चन का आयोजन हुआ। जब कि कोरोना काल के चलते अधिकांश संख्या में श्रद्धालु मंदिर नहीं पहुंच पाए और उनके द्वारा घरों में ही पूजन किया गया।
वर्षों पुरानी गरीबी दूर कर सकते हनुमान
शास्त्री उमाकांत अवस्थी कहते हैं कि बुरी ताकतों के कारण घर में झगड़े और बीमारियां आती हैं। इसके अलावा धंधों में लगातार नुकसान बना रहता है। इन सभी से छुटकारा पाने के लिए हनुमान जयंती शुभ मानी जाती है। श्रद्धालु नियम से ऐसे उपाय करें तो उनकी परेशानियां श्री हनुमान दूर कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि श्री हनुमान जी को चढ़ा हुआ फूल लेकर उनके लगे हुए सिंदूर के साथ लाल कपड़े में बांध लें। फिर उसको ऑफिस या घर में पैसों के साथ रखें। इससे बरकत बढ़ती है और कर्जा उतर जाता है। ये फूल नुकसान से भी बचाता है।
इसके अलावा हनुमानजी के दाएं पैर का सिंदूर साफ लाल कपड़े में लगाएं और उस कपड़े को लाल रेशमी धागे से बांध कर घर के मेन गेट के ऊपर बांध दे या लटकाने से उस घर में रहने वाले लोगों को धन लाभ होता है और तरक्की मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें