फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभ्ााग ने पांच कनेक्शन काटे

Tue, 28 Jul 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग के चेकिंग अभियान में मंगलवार को भी तमाम उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई। शहर के मोहल्लों में चलाए गए चेकिंग अभियान में ढाई सौ लोगों के कनेक्शनों की जांच हुई, जिसमें से बकाया अदा किए बिना कनेक्शन जोड़ने में पांच पर एफआईआर दर्ज कराई गई, जबकि बकाएदारी होने पर कनेक्शन भी काटे गए।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी सत्येंद्र पांडेय के निर्देशन में टीमों ने शहर के मोहल्ला अशराफ टोला, प्रगति नगर, महेश गली और महोलिया शिवपार में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 257 उपभोक्ताओं के कनेक्शनों को जांचा गया।

कनेक्शनों की जांच के दौरान तमाम उपभोक्ताओं के मीटरों में अनियमितताएं मिली, जिस पर 46 विद्युत मीटरों को उखाड़ कर जांच के लिए परीक्षणशाला में भेजा गया। इसके अतिरिक्त करीब पांच उपभोक्ताओं ने बकायेदारी में काटे गए। इन लोगों ने कनेक्शनों को दोबारा बिना बिल अदायगी के जोड़ लिया, जिससे उन पर धारा 138 बी के तहत कोतवाली शहर में एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


इसके अलावा जांच के दौरान चार कनेक्शनों पर लोड कम पाया गया, जिसमें लोड बढ़ाने की कार्रवाई की गई और छह नए कनेक्शन भी जारी किए गए। टीम ने बकाया जमा न करने पर 61 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए और विद्युत चोरी में दो से शमन शुल्क वसूला गया। पूरी कार्रवाई के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने पांच लाख रुपये की राजस्व वसूली की है। इस दौरान जेई केपी सिंह, अंबिका प्रसाद व आशीष श्रीवास्तव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें