फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 4.45 करोड़ से 20 सीएचसी में कराए जाएंगे आग से बचाव के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आग से बचाव के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए शासन ने 4.45 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। कार्य कराने की जिम्मेदारी उप्र प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लि. (यूपीपीसीएल) को सौंपी गई है।
विज्ञापन

चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवा और सुविधा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सीएचसी पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं। वहां रोगियों को भर्ती किए जाने की भी व्यवस्था होती है। गर्मियों में शॉर्ट-सर्किट और आग की घटनाओं में वृद्धि होती है। इससे जनहानि और धनहानि की आशंका रहती है। शासन ने सीएचसी पर आग से बचाव के इंतजाम किए जाने पर ध्यान दिया।
शासन के संयुक्त सचिव आनंद कुमार राय ने अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था कराए जाने के लिए चार करोड़, 45 लाख, 61 हजार रुपये दिए जाने की जानकारी दी। इससे मल्लावां, भरावन, शाहाबाद, पिहानी, माधौगंज, सवायजपुर, टड़ियावां, बाबटमऊ, सुरसा, बेहंदर, गोपामऊ, हरियावां, सांडी, टोडरपुर, हरपालपुर, कछौना, कोथावां, बिलग्राम और संडीला सीएचसी पर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्रों पर जनहानि और संसाधनों को आग से बचाने के लिए शासन ने स्वीकृति के साथ रुपये दिए हैं। काम गुणवत्तापरक और कार्ययोजना के अनुसार कराए जाने के लिए कार्यदायी संस्था के अभियंता से कहा गया है। काम तय समय में कराया जाना है। गड़बड़ी पर जवाबदेही तय की जाएगी। -मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें