अरवल थाना क्षेत्र के बारी गांव में सोमवार शाम भाजपा के बूथ अध्यक्ष सचिन सिंह के घर में अज्ञात कारण से आग लग गई। इसमें गृहस्थी जल गई। मंगलवार को विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।
बारी निवासी सचिन सिंह भाजपा बूथ अध्यक्ष हैं। सोमवार देर शाम सचिन के घर में अज्ञात कारण से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने निजी संसाधन से आग बुझाई। लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े व बर्तन जलकर राख हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू गांव पहुंचे और सचिन व उनके परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने परिजनों को आर्थिक मदद दी। अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित को जल्द आर्थिक सहायता दिलाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, जिला प्रतिनिधि अभिराम सिंह, जिला मंत्री युवा मोर्चा मिथिलेश सिंह भूरा व गुड्डू सिंह आदि मौजूद रहे।