फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो बाइकें जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। सांडी कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। इस घटना में दो बाइकें जल गईं और गृहस्थी का भी कुछ सामान भी जल गया। लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नवाबगंज में शशि यादव पत्नी रामजीवन यादव का मकान है। शुक्रवार रात लगभग पौने 12 बजे मीटर के पास लगे तार अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण जलने लगे। पास में रखा बक्सा, बक्खारी, फर्नीचर और पास ही खड़ी दो बाइकें भी आग की चपेट में आ गईं।
आग जलती देख शशि ने अपने बेटाें अमित, आनंद और आमोद को जगाया। इसके बाद मीटर से बिजली काट दी गई। शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अमित के मुताबिक लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान घटना में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें