फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रेडीमेड कपड़ों के मॉल में आग से 97 लाख का नुकसान

विज्ञापन
फोटो-10- बिलग्राम में रेडीमेड शॉपिंग मॉल में लगी आग से जलता सामान। संवाद
विज्ञापन
बिलग्राम। कस्बे के मुख्य सदर बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने कपड़ों के मॉल में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। मॉल से उठती आग की ऊंची लपटों और धुएं से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों के साथ सीएचसी में मौजूद मरीज और तीमारदार भी दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा सकी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित विशाल रेडीमेड कपड़ों के मॉल में भीषण आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के लोगों ने रात करीब 12 बजे मॉल के अंदर से तेज आवाज सुनी और कुछ देर बाद मॉल से धुआं उठता देखा। जब तक लोग कुछ समझ पाते देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे मॉल को अपनी चपेट में ले लिया। कपड़ों के अत्यधिक स्टॉक के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में सब कुछ धू-धूकर जलने लगा।
स्थानीय लोगाें ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में कर्मी मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस ने मॉल संचालक रामजी गुप्ता और आयुष गुप्ता को जानकारी दी। आग सीएचसी के ठीक सामने लगी थी जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में भी अफरा तफरी का माहौल रहा। आग की भयावहता को देखते हुए पास के व्यापारियों ने भी आनन फानन अपनी दुकानों से कीमती सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक मॉल में रखा काफी सामान राख हो चुका था। दमकल विभाग के उप निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि मॉल संचालक के मुताबिक प्रारंभिक अनुमान में आग से करीब 97 लाख रुपये के नुकसान हुआ है।



आग के कारणों की जांच जारी
आग की विकरालता इस कदर थी कि एक के बाद एक तीन दमकल गाड़ियों को मोर्चे पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने आसपास के इलाके को खाली कराया और इसके बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की टीम ने आग बुझने के बाद कूलिंग ऑपरेशन चलाया ताकि दोबारा आग न भड़के। मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप ने बताया कि प्रथम दृष्टया सोलर बैटरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण सामने आ रहा है। हालांकि जांच की जा रही है।

फोटो-10- बिलग्राम में रेडीमेड शॉपिंग मॉल में लगी आग से जलता सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें