फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी समेत तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में मृतक की पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

नगर निवासी लव कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके भाई कुश मिश्रा (23) की शादी महाराष्ट्र के मुंबई निवासी किरन के साथ हुई थी। आपस में सामंजस्य न हो पाने के कारण दोनों के बीच 2018 में तलाक हो चुका था। तलाक से पहले किरन उर्फ ऊषा ने कुश मिश्रा, लव मिश्रा और लव की पत्नी ममता समेत छह लोगों पर वर्ष 2011 में मुंबई में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई अब भी चल रही है।
बताया कि इसी सिलसिले में लव मिश्रा, ममता मिश्रा और कुश मिश्रा 18 अप्रैल को मुंबई गए थे। 20 अप्रैल को पेशी के बाद वहां से निकलते समय कुश के ससुर ओम प्रकाश द्विवेदी, साले उमेश द्विवेदी और पत्नी ऊषा उर्फ किरन द्विवेदी से विवाद हो गया। इस कारण आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की।
विज्ञापन

मुंबई से वापस आकर 24 अप्रैल को कुश मिश्रा ने बेनीगंज स्थित मकान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दावा है कि पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने न्यायालय में वाद दाखिल किया। कोतवाल सतीश चंद्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पत्नी समेत तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें