फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बैंक कैशियर समेत सात पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ढिकुन्नी निवासी विवाहिता ने बैंक में कैशियर पति समेत सात ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के घाटमपुर थाना क्षेत्र के बेहुटा निवासी पूजा सिंह ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि उनकी शादी 30 अक्तूबर 2020 को अतरौली थाना क्षेत्र के ढिकुन्नी निवासी अभय सिंह से हुई थी। पूजा का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया जाने लगा।
बताया कि उसके पति अभय सिंह बैंक ऑफ इंडिया की सढि़यापुर सिसाला शाखा में कैशियर के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि बीते 22 अगस्त की रात ससुरालीजनों ने दहेज को लेकर पिटाई की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों बेटों के साथ घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति अभय सिंह, जेठ राकेश, सास सुशील देवी, ससुर बाबूलाल, जेठानी भीमलता और परिवार के ही यशवर्धन और हर्षवर्धन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें