- एक साल से ज्यादा पुरानी घटना में दर्जं हुआ मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। न्यायालय के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ तोड़फोड़ आगजनी और पिटाई करने का मामला दर्ज किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के सेमरिया निवासी रेशमा ने न्यायालय में वाद दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि 11 सितंबर 2025 की सुबह गांव के ही रामरहीस, राकेश, अनूप, संदीप, सतेंद्र, सुनील, उमेश और आदेश उनके निकास के रास्ते पर सीमेंट का खंभा बनवा रहे थे।
पति राधेश्याम, देवर रामबली और बेटे हिमांशू ने इसका विरोध किया। दावा है कि आरोपियों ने पति और देवर को डंडों से पीटा। बेटे ने इसकी जानकारी उन्हें दी। जब वह पति और देवर को बचाने के लिए मौके पर गईं तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। इसके बाद उनके मकान के अंदर आंगन में पड़े छप्पर में आग लगा दी। इससे घर में रखा सामान भी जल गया।
घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने उनके पति का ही चालान शांतिभंग की आशंका में कर दिया। पुलिस के स्तर से कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय में वाद दर्ज कराया। कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।