फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कटिंग का बहाना करके दो लाख का चेक वापस लेने वाले दंपती पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। ग्राम श्यामपुर निवासी भुवनेश कुमार ने मंगलवार रात प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उनके सगे चाचा छविनाथ वर्तमान में फर्रुखाबाद जनपद के मोहल्ला चांदपुर मसेनी में रहते हैं। 28 मई 2025 को उन्होंने और उनके भाई ने छविनाथ की पत्नी साधना को दो लाख रुपये में खेत बेचा था। चाचा छविनाथ ने उन्हें यूनियन बैंक शाखा फर्रुखाबाद की दो लाख रुपये की चेक सब रजिस्ट्रार सवायजपुर के समक्ष दी थी। खेत का बैनामा हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान कटिंग होने का बहाना करके चाचा छविनाथ ने उनसे चेक वापस ले लिया। दूसरा चेक देने का आश्वासन दिया। कई बार मांगने के बाद भी चाचा ने चेक नहीं दिया। नकद रुपये मांगने पर उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। इस मामले में 20 दिसंबर 2025 को सवायजपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर हरपालपुर सीओ ने प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि आरोपी पति-पत्नी पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें