फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शिल्पी हत्याकांड में 22 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-82-मृतका के परिजनों से पुलिस की मौजूदगी में बात करते विधायक आशीष सिंह आशू और जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन। संवाद
विज्ञापन

बीती 13 अप्रैल को एकतरफा प्रेम में कर दी गई थी शिल्पी कुशवाहा की हत्या

सोशल मीडिया पर गांव पहुंचने का आह्वान कर रहे थे जातीय संगठन
बलवा समेत कई धाराओं में मामला दर्ज
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर निवासी विवाहिता की बीती 13 अप्रैल को हुई हत्या की घटना को राजनीतिक और जातीय रंग देने की कोशिश करने वाले मुसीबत में पड़ने लगे हैं। मृतका के गांव पहुंचने को लेकर सोशल मीडिया पर आह्वान किए जाने समेत अन्य आरोपों में 12 लोगों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।
गढ़ी रसूलपुर निवासी शिल्पी कुशवाहा की हत्या एकतरफा प्रेम में गांव निवासी ऋषभ ने पिता प्रमोद के साथ मिलकर कर दी थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब घटना को जातीय और राजनीतिक रंग देने की कवायद पिछले कई दिनों से चल रही है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग घटना को लेकर भड़काऊ टिप्पणी कर रहे थे और कुछ जाति विशेष के लोगों को गांव पहुंचने के लिए कह रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में फिरोजाबाद निवासी फुले संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुशवाहा, गोरखपुर निवासी आदित्य मौर्य, मथुरा निवासी अंजली सैनी, अमेठी निवासी सम्राट विनोद मौर्य, कानपुर निवासी पीयूष कुशवाहा, कछौना कोतवाली क्षेत्र के उसरहा निवासी संदीप मौर्य, विपिन, अमन मौर्य, मल्लावां के तेजीपुर निवासी राजेश सैनी और पिहानी निवासी कपिल मौर्य को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक श्याम बहादुर की शिकायत पर उक्त 12 लोगों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज हुई है। इन लोगों पर गांव पहुंचकर बलवा आदि करने का भी आरोप है। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि शुक्रवार दोपहर गढ़ी रसूलपुर से संदीप, विपिन और अमन को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



इनसेट

अब मामला संभालने को उतरी भाजपा की टीम
शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड को राजनीतिक और जातीय रंग दिए जाने के बाद भाजपा ने मामला संभालने की कवायद शुरू की है। बृहस्पतिवार रात भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू आदि गढ़ी रसूलपुर पहुंचे। यहां मृतका के परिजनों से बात की। अब तक हुई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी देते हुए न्याय व्यवस्था पर भरोसा रखने की सलाह भी दी। विधायक ने कहा कि विपक्ष के लोग हत्या पर राजनीति कर रहे हैं। यह भी कहा कि मल्लावां कोतवाल शिवाकांत पांडेय के खिलाफ विभागीय जांच सीओ संडीला से पुलिस अधीक्षक करा रहे हैं। तत्कालीन चौकी प्रभारी प्रदीप पांडेय को भी पुलिस अधीक्षक निलंबित कर चुके हैं। विधायक ने यह भी कहा कि अगर कोतवाल की लापरवाही मिली तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें