फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, युवक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
= गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात कराने का भी आरोपसंंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संडीला। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एक शख्स के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। बाद में शादी से इन्कार करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी युवती ने कही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
एक गांव निवासी युवती ने बताया कि लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के मुंशीगंज निवासी शुभम की रिश्तेदारी उनके गांव में है। गांव में शुभम के आने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शुभम ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। एक साल पहले वह गर्भवती हो गई थी, तो शुभम ने उसे गर्भपात की दवा खिलवा दी। कई बार कहने पर भी शुभम शादी की बात को टालता रहा। बीती 21 सितंबर को शुभम फिर से घर आया और शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि शुभम शादी से इन्कार कर रहा है और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर शुभम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें