टीईटी काउंसिलिंग में मंगलवार को दूसरे दिन भी महिला
आवेदकों ने डायट में पहुंच कर उपस्थित दर्ज कराई। महिला आवेदकों की डायट
में काफी भीड़ रही।
ज्ञात हो कि टीईटी उत्तीर्ण आवेदकों की प्राथमिक
टीचर पद पर तैनाती को लेकर शुक्रवार से चतुर्थ काउंसिलिंग शुरू हुई थी।
काउंसिलिंग के चौथे दिन सोमवार से महिला आवेदकों की काउंसिलिंग शुरू हुई
थी। मंगलवार को को भी महिला आवेदकों ने उपस्थिज दर्ज कराई।
महिला आवेदकों
की भी तीन दिन तक काउंसिलिंग होनी है। बुधवार को काउंसिलिंग का अंतिम दिन
है। इसके बाद जिले में काउंसिलिंग कराने वाले आवेदकों की स्थित स्पष्ट हो
सकेगी। काउंसिलिंग कराने आने वाले आवेदकों में अधिकतर गैर जिले के थे। डायट
में आवेदकों के लिए बैठने की कोई व्यवस्था न होने से उनको जमीन पर बैठकर
प्रपत्र तैयार करने पड़े।