फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान से ही सुधरेगा लोकतंत्र : किशोर

Wed, 14 Jan 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद व पूर्व मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि लोकतंत्र को सुधारने को शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराना अनिवार्य है। समाज के सभी वर्गों को मतदान में भागीदारी लेनी होगी। लोकतंत्र में हिंसा को किसी समस्या का इलाज नहीं माना जा सकता है।
विज्ञापन


वह मंगलवार को कसबे के शहिजादे डिग्री कालेज में हुए कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। कहा कि मतदान में जागरूकता को डिग्री स्तर के छात्रों को अभियान के तौर पर शामिल करना होगा। कार्यक्रम के दौरान कालेज के छात्र व छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर कालेज से ब्लाक, थाना व बाजार में प्रदर्शन किया और लोगों को मतदान को प्रेरित किया।

रैली को सांसद अंजूबाला व सांसद कौशल किशोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद अंजू बाला ने कहा कि क्षेत्र के विकास की आवाज संसद में पुरजोर तरीके से उठाती रहेंगी। इस मौके पर प्रबंधक विनोद सिंह तोमर, डा. प्रमोद शुक्ल, डा. अनूप अवस्थी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें