फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आवेदकों ने जमा कराए प्रपत्र

Thu, 15 Jan 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में टीईटी आवेदकों की काउंसलिंग के अंतिम दिन महिला आवेदकों ने अपने प्रपत्र जमा कराए। काउंसलिंग के बाद अब सफल आवेदकों में सूची में अपना नाम जानने को लेकर धड़कन तेज हो गई है।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयोें में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए टीईटी पास आवेदकों की काउंसलिंग कराई जा रही थी। चौथी काउंसलिंग नौ जनवरी से शुरू हुई थी। पहले तीन दिन  पुरूष आवेदकों की काउंसलिंग हुई। इसमें भारी संख्या में पुरूष आवेदकों ने पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराई।

इसके बाद महिला आवेदकों की 12 जनवरी से काउंसलिंग शुरू हुई। पहले दिन महिला आवेदकों की भारी भीड़ रही। बुधवार को काउंसलिंग के अंतिम दिन शेष रह गई महिला आवेदकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। काउंसलिंग के बाद चयनित आवेदकों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन


सूची जारी होने के बाद 19 जनवरी से आवेदकों को नियुक्तपत्र जारी किए जाने है। जिले में कितने आवेदकों ने उपस्थिति दर्ज कराई, इसकी जानकारी देने से डायट प्रशासन शुरू से ही बचता रहा। अंतिम दिन भी वह स्थिति स्पष्ट नहीं कर सका।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी प्रवक्ता मुंशी लाल का कहना है  काउंसलिंग रात तक चल रही है, इसलिए आवेदकों की संख्या देना अभी संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें