फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गर्मी से हाल बेहाल, पारा नहीं हो रहा कम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। पारे में वृद्धि और तेज गर्म हवाओं के कारण लोग पूरे दिन बेहाल रहे। बुधवार की रात अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। गुरुवार को दिन के तापमान में भी कोई विशेष अंतर नहीं पड़ा। अगले दो दिन पारा और बढ़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

जिले में तापमान कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को भी पारे में कोई कमी नहीं आई। इससे पूरे दिन लोग सूर्य की तपिश व छह किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा से परेशान रहे। गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अब तक का सबसे अधिक है। रात का तापमान बढ़ने से लोगों की नींद में खलल पड़ी। गुरुवार को लोग भीषण गर्मी के कारण परेशान रहे। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार अगले दो दिन तापमान बढ़ने की संभावना है। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें