फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल स्कूल ने मांगी फीस, एचआरडी मिनिस्ट्री को हुआ ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान जहां सब कुछ बंद है। मध्यम वर्गीय परिवारों को भी रोज के खर्चे संभालने में भी मुश्किलें हो रही है।
विज्ञापन

ऐसे में निजी ही नहीं सरकारी स्कूलों से भी फीस की मांग की जा रही है। इसका संज्ञान लेकर अभिभावक संघ की ओर से एचआरडी मिनिस्ट्री व डीएम हरदोई को भी ट्वीट किया गया है।
बिलग्राम रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य सावित्री देवी की ओर से अपने यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मैसेज भेजा गया है जिसमें 2020-21 की प्रथम त्रैमासिक फीस 22 मई से 21 जून तक की जमा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

साथ ही यह भी कहा कि यदि विलंब होगा तो अलग से अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। इस मैसेज के बाद कई अभिभावकों की ओर से आपित्त दर्ज कराई गई है।
यह भी कहा गया है कि निजी स्कूलों में डीएम पुलकित खरे द्वारा ही शुरुआती माह की फीस को लेकर अभिभावकों पर दबाव न बनाए जाने की बात कही गई है जबकि सरकारी केंद्रीय विद्यालय में इस तरह का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस ओर अभिभावक संघ संरक्षक राकेश पांडे ने एचआरडी मिनिस्ट्री व डीएम हरदोई को ट्वीट किया है कि लॉकडाउन में जहां अभिभावक आर्थिक संकट में जूझ रहे हैं वहां पर फीस की मांग की जा रही है। इस ओर उचित कार्रवाई करने की उन्होंने मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें