फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था के पर्व पर जगह जगह हुआ खिचड़ी भोज

Thu, 15 Jan 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
आस्था के पर्व मकर सक्रांति  पर जिले मेें जगह जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। श्रद्घालुओं ने गंगा स्नान करने के साथ दान पुण्य कर भगवान से सुख समृद्घि की कामना की। साधु संतों को दान दक्षिणा देने केसाथ ही वस्त्रों का वितरण किया गया।
विज्ञापन


मकर संक्रान्ति का पर्व हर वर्ष 14 जनवरी को आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान एवं खिचड़ी भोज तथा दान पुण्य का विशेष महत्व होता हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में मकर सक्रंाति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

हालांकि इस बार लोग पर्व को 15 जनवरी को भी मनाने को लेकर लोग उत्साहित हैं। ज्यादातर लोगों ने पर्व को हर वर्ष की भांति 14 जनवरी को परंपरागत ढ़ंग से मनाया। बुधवार को जिले के निकटवर्ती गंगा घाटाें पर श्रद्घालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


बड़ी तादाद में लोगों ने गंगा में डुबकी लगाकर  स्नान किया। गायत्री शक्ति पीठ अशराफ टोला में मकर संक्रांति हर्षोल्लास से मनाई गई। सर्वप्रथम गुरू परिवार के साथ गायत्री परिवार के सदस्यों ने पूजन किया। इसके बाद पांच कुंडीय यज्ञ, सूर्य भगवान की विशेष आहूतियों के साथ पूर्णाहुति दी गई।

इस दिवस को सभी ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। परिजनों ने अपने अपने संकल्प लिए। विशेष रूप से वरिष्ठ परिजन भगवतशरण अवस्थी ने अपनी दीक्षा ग्रहण संस्कार का 28 वां वर्ष पूरा करने पर साधना के अनुभव बताए। गायत्री परिवार ने एक साथ बैठकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर बसन्त कुमार गुप्ता, हरिहर वत्स सिंह, प्रेम चंद्र शुक्ल, प्रेम चंद्र कश्यप, रमेश सिंह, संजय सिंह, राम बाबू द्विवेदी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में धर्मशाला रोड स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में सुंदरकांड पाठ व खिचड़ी भोज  हुआ।

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने बाला जी महाराज की आरती उतारकर पूजा अर्चना की व राहगीरों को खिचड़ी का प्रसाद बांटा।

इस मौके पर प्रियम मिश्रा, कौशलेंद्र सिंह, भरत पांडे, मनु अवस्थी, दीपक सिंह, प्रशांत पांडे, ओपी सिंह, मोनू आलम, मोनू गुप्ता, मोनू सिंह, सोमेश सिंह, धीरज , चंदन , छोटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




                   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें