फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की गर्दन काट सिर लेकर थाने जा रहा पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
हरदोई बेटी के हत्यारोपी सर्वेश फोन से बात करते हुए और मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
टोडरपुर (हरदोई)। युवक के साथ बेटी को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर बौखलाए पिता ने फरसे से बेटी का सिर काट दिया और चोटी पकड़कर सिर लेकर पैदल ही थाने के लिए चल दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने रास्ते में ही उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेयतारा निवासी सर्वेश फेरी लगाकर सब्जी बेचता है। बुधवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे आया और घर में घुसते ही उसने दरवाजे की कुंडी बंद कर दी। कमरे में मौजूद बेटी नीलम (20) की चोटी पकड़कर फरसे से गर्दन काट दी। इसके बाद सर्वेश चोटी से सिर पकड़कर मझिला थाना जाने के लिए पैदल ही चल दिया।
हाथ में सिर देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर मझिला थाना पुलिस ने रास्ते में ही उसे सिर के साथ पकड़ लिया। पुलिस को देखकर सर्वेश ने खुद ही बता दिया कि उसने बेटी का सिर काट दिया है और इसे लेकर थाने आ रहा था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि सर्वेश ने अपनी पुत्री की हत्या की है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। पूरे मामले की जांच हो रही है। पूछताछ में सर्वेश ने पुलिस को बताया है कि दो दिन पहले बेटी को परिवार के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी के चलते उसने पुत्री की हत्या कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें