फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्टर की टक्कर से पिता की मौत, दो बेटे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। उसके दो बेटे घायल हो गए।
विज्ञापन

कुंवरपुर बसीठ निवासी किसान देवीदीन (45), बेटे प्रियम (10) और छोटू (7) के साथ बाइक से गुरुवार रात रजुआपुर में शादी में शामिल होने जा रहे थे। कालाभोज गांव के पास ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पिता और पुत्र घायल हो गए। बाइक चला रहे देवीदीन हेलमेट नहीं लगाए थे। उनके सिर पर चोट आई थी।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस से उन्हें पिहानी सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देवीदीन ने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की बड़ी बेटी वंदना की शादी नवंबर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें