फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर आजमाई किस्मत

Tue, 25 Aug 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में तैनात प्रशिक्षु टीचरोें की परीक्षा में पांच प्रशिक्षु टीचर गायब रहे। पांचों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। शिक्षाधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि परिषदीय स्कूलों में टीईटी उत्तीर्ण आवेदकों की प्रशिक्षु टीचर के रूप में तैनाती की गई थी। इनका छह माह का प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उनकी परीक्षा सोमवार को शहर के पांच परीक्षा केंद्रों पर हुई। इनमें जीआईसी में 550, आरआर इंटर कालेज में 550, जीजीआईसी में 200, वेणी माधव बालिका इंटर कालेज में 400 और आर्य कन्या इंटर कालेज में 253 प्रशिक्षु टीचरोें को परीक्षा देनी थी।

इसमें से पहले दिन परीक्षा में पांच प्रशिक्षु टीचर अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान डायट प्राचार्या डा. मीरा पाल, डायट प्रवक्ता व परीक्षा प्रभारी गायत्री देवी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और परीक्षा शांति पूर्वक कराई। उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के रमेश चंद्र व मनोज मिश्र के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को भी पांचों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा के बाद इन प्रशिक्षु टीचरोें को सहायक टीचर के पद पर समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें