फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी के विरोध में किसानों का धरना

Sat, 05 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के पदाधिकारी व किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कई गांवों के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार को धरना-प्रदर्शन कर गांव में चकबंदी न कराने की मांग की। पदाधिकारियों व किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर कार्रवाई की मांग की।

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष भगवान बक्स सिंह ने कहा कि ग्राम सभा फतियापुर मजरा गड़रियन पुरवा मजरा सेमवा चौराहा, खुदई चौपाटा घमोइया पसहाईया, हाथाझाबार व लुकटाहना आदि गांवों के लोग चकबंदी नहीं चाहते हैं। ग्राम सभा सुगवा मजरा बढ़ैयनपुरवा रामदीन पुरवा व गड़रियन पुरवा, भुड़िया, ककरहिया आदि ग्राम सभाओं के किसान भी चकबंदी का पुरजोर विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना है कि बड़े किसानों के लिए चकबंदी लाभकारी साबित होती है जबकि छोटे किसान ठगे जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि इन गांवों में जबरन चकबंदी कराई गई तो किसान आत्महत्या करने को विवश होंगे। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट मृत्युंजयराम को देकर चकबंदी प्रक्रिया को उक्त गांवों में तत्काल रोके जाने की मांग की। ग्रामीणों ने ने कहा सुनवाई न हुई तो आंदोलन होगा। इस मौके पर चेतराम शर्मा, रामसेवक, रामरतन, गया प्रसाद, रामनाथ, रामलाल, रामभरोसे, बंधू लाल, रामनरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें