फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलो बोलो, 15 मिनट में आप तक पहुंचेगी पुलिस

Sat, 05 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अब वारदात कर अपराधी भाग नहीं पाएंगे, बस आपको थोड़ा जागरूक होने की जरूरत है। जिले में कहीं भी वारदात, हादसा और असामाजिक तत्वों की हरकत होने पर मोबाइल पर पुलिस को सूचना दें। महज 15 मिनट में पुलिस आपके पास पहुंच जाएगी। जिले के 28500 स्थानों को जीपीआरएस सिस्टम से जोड़ दिया गया है। इसके सहारे ही पुलिस फोन करने वाले तक पहुंचेगी।
विज्ञापन



जिले में 29 नवंबर से यूपी 100 सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए जिले के 600 पुलिस कर्मियों को रविवार से प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुलिस को बोलेरो और इनोवा मिलाकर जीपीआरएस सिस्टम से लैस हाईटेक 64 गाड़ियां मुहैया कराई गई हैं। एक इंस्पेक्टर, 14 एसएसआई,165 हेड कांस्टेबल और 165 कांस्टेबल लखनऊ से प्रशिक्षण लेकर आए हैं।


सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि जिले भर में बैंक, एटीएम, सरकारी दफ्तर, प्रमुख धार्मिक स्थल, अस्पताल, स्कूल 28500 प्रमुख स्थान चिह्नित कर ऑनलाइन कर दिए गए हैं।
विज्ञापन



जिले में कहीं कोई घटना, दुर्घटना या वारदात होने पर अगर कोई व्यक्ति फोन पर यूपी 100 पर सूचना देगा तो 15 मिनट में पुलिस सूचना देने वाले व्यक्ति के पास पहुंच जाएगी। फिलहाल अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 60 गाड़ियां मुस्तैद रहेंगी जबकि 4 गाड़ियों को रिवर्ज रखा जाएगा।


जिला मुख्यालय पर बने हेडक्वार्टर से सभी गाड़ियाें पर सीधी नजर रखी जाएगी। हादसा या वारदात होने पर फोन करने वाला जो मैसेज देगा वह सीधे लखनऊ में बने हेडक्वाटर्र में फीड होगा।
विज्ञापन


वहां से मैसेज आईजी, डीआईसी, एसपी, सीओ और संबंधित थाने के एसओ को जाएगा। जिले के पुलिस अधिकारियों से शिकायत के निस्तारण का जवाब भी मांगा जाएगा।
सीओ का कहना है कि यूपी 100 शुरू होने के बाद अगर जनता जागरूक हो जाएगा तो शरारती तत्व और अपराधी वारदात करने के बाद बच नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें