ग्राम प्रधान पर असंवैधानिक तरीके से जमीन पर कब्जा
करने का आरोप लगाते हुए भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों एवं किसानों ने
सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को
ज्ञापन देकर कार्रवाई कराने की मांग की।
कलक्ट्रेट धरना प्रदर्शन के
दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत
बरगांवा टड़ियावां में ग्राम प्रधान द्वारा आबादी की जमीन पर जबरन भूमि
अधिग्रहण किया जा रहा है और इस भूमि पर ऐनम सेंटर बनाए जाने की बात बताई जा
रही है।
उन्होंने कहा कि सुखदेवी की जमीन को उनके द्वारा जबरन कब्जा किया
गया है, जो न्यायोचित नहीं है और यदि जल्द ही इस ओर कार्रवाई न की गई तो
भाकियू प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। कहा कि ग्रामीणों द्वारा
उलाहना देने पर प्रधान द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
जिससे
ग्रामीणों के अंदर भय व्याप्त हो गया और अपनी जमीन को लेकर असुरक्षा की
भावना पैदा हो गई है। उन्होंने इस ओर जल्द से जल्द बड़े अधिकारियों
द्वारा निदान करने की फरियाद की है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत बरगांवा
में जो मार्ग पिहानी जाता है, उस मार्ग पर प्राथमिक पाठशाला मौजूद है।
उस
रोड पर कहीं भी ब्रेकर नहीं है, जिस पर ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की जा
रही है। इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने नारेबाजी की और
जिलाधिकारी रमेश मिश्र को एक ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग
की। इस मौके पर सुखदेव, सोवरन लाल राजवंशी, शियावती, मायावती, रामकिशन
राठौर और रामपाल आदि मौजूद थे।