फोटो-2-मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी व किसान। स?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पेट्रोलियम पदार्थों में की गई मूल्य वृद्धि को लेने की मांग को लेकर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर को सौंपा।
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अशोक राठौर ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों ने किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है।
एक तरफ केंद्र सरकार के कृषि कानूनों ने किसानों की नींद उड़ाई है, तो दूसरी तरफ इस महंगाई ने किसानों के चेहरे का रंग उड़ा कर रखा हैं।
पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में कमी लाई जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, रतीराम, बसंत लाल, जंग बहादुर, राम नरेश, सर्वेश कुमार, रामदुलारे, छेदालाल आदि मौजूद रहे।