फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात मेंं खेत में पड़ा मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खेत जाने की बात कहकर घर से निकले किसान का शव संदिग्ध हालात में खेत मेें पड़ा मिला। प्राथमिक जांच में जहर खाकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के मोना गांव निवासी ओम प्रकाश (40) खेती करते थे। बृहस्पतिवार सुबह ओम प्रकाश खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। दाेपहर तक वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाशना शुरू किया। शाम को तलाश करते हुए परिजन खेत पहुंचे। पुत्र अंकित के मुताबिक ओम प्रकाश का शव खेत में पड़ा हुआ था। शव देखकर अंकित बदहवास हो गया। जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। परिवार में पत्नी उर्मिला, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सुरसा थानाध्यक्ष अनेकपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में जहर खाकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें